(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कोतवाली में खड़ा कराया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी वाहिद (28) किसी काम के चलते घर से औरैया रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह छत्रसाल मोड़ के पास पहुंचे तभी औरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहीं, एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जें में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया है।






