एक साल से दिए गए उधार पैसे के लिए परेशान हैं तिरपाल दुकानदार,, गाली गलौज का आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

पढ़ें : https://uttampukarnews.com/e-magzine/

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में उधार तिरपाल लेकर गए व्यक्ति द्वारा न तो तिरपाल लौटाया गया और न ही उसके रुपये दिए गए। एक साल बाद रुपये मांगने पर ग्राहक ने मोबाइल पर दुकानदार के साथ गाली, गलौज कर धमकी दे डाली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया भवानीराम निवासी दुकानदार छत्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह लौना रोड पर तिरपाल की दुकान किए हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी दुकान पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति आए और उससे तिरपाल देखने के लिए ले गए। तिरपाल ले जाकर उन्होंने उपयोग भी कर लिया। इसके बाद न तो उन्होंने तिरपाल लौटाया और न ही उसके 1400 रुपये लिए। पूर्व में रुपये मांगने पर वह बराबर कोई न कोई बहाना बनाकर टहलाते रहे। दो दिन पूर्व जब उसने मोबाइल पर फोन करके बताया कि उसे रुपयों की जरूरत है वह उनके रुपये दे दें। इस पर वह नाराज होकर फोन पर ही गाली, गलौज करने लगे और उसे देख लेने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105