Ias transfer in up । उत्तर प्रदेश में मंगलवार की दोपहर वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस चलाई गई है। आज यूपी में 13 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तवादले किये गए हैं। आज जिनके तवादले हुये हैं उनमें आवास विकास के कमिश्नर बलकार सिंह का नाम है जिनका परिषद से ट्रांसफर करते हुए औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है जबकि गोरखपुर मंडल के कमिश्नर अनिल ढींगड़ा को आवास विकास का नया कमिश्नर बनाया गया है।
इनके हुए तवादले

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 13 आईएएस अधिकारियों के तवादले हुए हैं। जिनमे अनिल ढींगड़ा को गोरखपुर से लखनऊ आवास विकास कमिश्नर बनाया गया है जबकि सचिव कृषि कृषि विपड़न निदेशक मंडी परिषद से गोरखपुर मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है रविन्द्र कुमार को वर्तमान पद के साथ मंडी परिषद का नया निदेशक बनाया गया है प्रकाश बिंदु को पीसीएफ का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है। भूपेंद्र एस चौधरी को कमिश्नर बरेली मंडल से हटाकर सचिव प्रशासनिक सुधार बनाया गया शम्भू कुमार को बरेली मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है डॉ लोकेश एम को प्रयागराज का नया कमिश्नर बनाया गया है प्रयागराज की कमिश्नर रही सौम्या अग्रवाल को लेबर कमिश्नर बनाया गया है। देखिए पूरी लिस्ट




