(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर कोतवाली क्षेत्र में आज एक मजदूर की नाबालिग बेटी ने सुनसान घर में फांसी लगा लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई पूरी की ।
कोतवाली क्षेत्र दलालनपुरा निवासी सीताराम दोहरे मजदूरी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को वह पत्नी के साथ मटर को तोड़ने गये थे। घर में 2 पुत्रों गौरव व गोलू के साथ 17 वर्षीय पुत्री दीपिका घर पर थी। दोपहर बाद खाना खाकर दोनों भाई घर से बाहर चले गये और घर में अकेली दीपिका ने अपरान्ह करीब 3 बजे दुपट्टा का फंदा बनाकर कमरे में लटक कर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब उनके भाई घर वापस आये । पुत्रों ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इकलौते बेटी की मौत की खबर लगते ही घर सन्नाटा छा गया। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी ओंमकार सिंह ने मौके पर विधिक कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी ने फाँसी क्यो लगाई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका।





