रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में नहाने के लिए बाथरूम जा रही किशोरी को करंट लग गया। करंट लगने से किशोरी बेहोश हो गई। परिजन आनन फानन में किशोरी को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार किया और शव को अस्पताल से घर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी रफीक खान की 13 वर्षीय बेटी ईशाना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए बाथरूम जा रही थी। बाथरूम के अंदर दरवाजा बंद करने समय अचानक से उसे करंट लग गया और वह झटका खाकर बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गई। परिजनों ने जब उसके गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे और ईशाना को लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया और शव को वापस घर ले गए।
दम्पत्ति ने युवक पर लगाया मारपीट का आरोप, हुई पुलिसिया कार्यवाही
जालौन। दंपत्ति के साथ गांव के ही युवक द्वारा गाली, गलौज व मारपीट कर धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही विक्रम उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की शाम पति घर के बाहर खड़े थे। तभी विक्रम वहां आया और गाली, गलौज कर उनके साथ मारपीट करने लगा। आवाज सुनकर वह बाहर आई और पति को बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट के बाद वह धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।







