कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को भगवान श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का आशीर्वाद मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है ।आचार्य श्री सत्येंद्र दास ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि मेरी शुभकामनाएं है कि आपकी भारत जोड़ो यात्रा मंगलमय हो आपका जो देश देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो जो आप ध्येय लेकर चल रहे हैं वह सफल हो। आप स्वस्थ रहें दीर्घायु रहें। आचार्य श्री ने लिखा कि देश हित में जो भी आप काम कर रहे हैं वह वस्तुतः सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है इसी मंगल कामना के साथ शुभ आशीर्वाद।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2023/01/20230102_234644-762x1024.jpg)