मानकों की अनदेखी गुणवत्ता की कमी होने पर अधिकारियों पर होगी कार्यवाही : जिलाधिकारी
–संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
(ब्यूरो रिपोर्ट)
Jalaun news today । जालौन जनपद के प्रांतीय खंड द्वारा डाकोर ब्लॉक के ग्राम मलूपुरा से व्यासपुरा तक बनाई जा रही डेढ़ किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क पर ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही का स्थानीय लोगों ने घटिया निमार्ण सामग्री का विरोध करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच समिति बनाकर निमार्णाधीन सड़क की जांच कराई गई। जांच में बिना सफाई व विटमिन की मात्रा कम सड़क निर्धारित मानक अनुरूप नहीं पाई गई साथ ही गुणवत्ता में भी कमी पाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार की मिली भगत से अधोमानक सड़क निर्माण को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ शासन को भी पत्र प्रेषित किया। संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कायर्वाही के निर्देश दिए, साथ ही अधोमानक निर्माणाधीन सड़क को उखाड़ कर मानक अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों की अनदेखी व गुणवत्ता की कमी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उक्त कायर्वाही के बाद जहां प्रांतीय खंड के जिम्मेदार अधिकारी बगले झांकते नजर आये तो वहीं सड़क का निर्माण कराने वाला ठेकेदार भी अपने बचाव के रास्ते तलाशने में जुट गया है।





