जालौन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,,जिला पंचायत अध्यक्ष ने गायों को तिलक कर किया हवन पूजन

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के कान्हा गोशला में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने गोशाला में हवन पूजन कर गायों का तिलक कर विधि विधान से पूजन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि शास्त्रों में बताया गया है कि गाय पवित्र होती हैं।गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं, उसी तरह गाय माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं।भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल से ही गौमाता के महत्व को दर्शाया है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पूजित तथा मां स्वरूप गौमाता का भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर हवन पूजन किया गया। जन्माष्टमी के मौके पर गोमाता का श्रंगार किया एवं पूजा अर्चना की तथा उनकी आरती उतारी गयी।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि रासायनिक खाद, कीटनाशक व ट्रैक्टरों ने गौवंश के स्थान पर कब्जा कर उसे हाशिए पर ढकेल दिया हैं। इस कारण किसान पशुओं को पालन का काम न करके घातक रसायनों का प्रयोग कृषि में कर रहा है। इसका सीधा असर गोवंश पर पडा हैं। लोगों की रुचि उनमें कम हो गई है। जबकि गोवंश भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह माता कहकर गाय को सम्मान देते हैं। सिर्फ एक दिन उनकी पूजा से काम नहीं बनेगा। बल्कि सभी को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, ई ओ सुशील कुमार दोहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत , मनुराज तिवारी, अन्नू शर्मा, विकास श्रीवास्तव, मलखान दोहरे, रविंद्र यादव मोनू, नरेश सोनी, लक्ष्मीकांत दोहरे समेत सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment