Jalaun news today । सेना के कैप्टन की बेटी एवं प्राथमिक विद्यालय अकोढ़ी दुबे में प्रधानाध्यापिका ने अंतर्राज्यीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें दूसरा स्थान पाकर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।
उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के द्वारा कराई गई 5वीं अंतर्राज्यीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन अमरोहा में किया गया था। जिसमें पूरे प्रदेश से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में ग्राम रूरा सिरसा निवासी कैप्टन महेंद्र प्रताप सिंह राजावत की बेटी एवं प्राथमिक विद्यालय अकोढ़ी दुबे में तैनात प्रधानाध्यापिका सुबोध सिंह भी भाग लिया था।
प्रतियोगिता के बाद घोषित हुई विजेताओं की सूची में सुबोध सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले भी वह अंतर्राज्यीय अध्यापकों की योगासन प्रतियोगिता में वह पहला स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर साथी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
जालौन क्षेत्र की खबरों व विज्ञापन के लिए सम्पर्क : बबलू सेंगर महिया : 9648411717