जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में कथाचार्य ने सुनाई यह कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन की कथा में बालि वामन प्रसंग एवं श्रीकृष्ण जन्म कथा का रस्सवादन भक्तों ने किया। ग्राम महिया में रामजानकी मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास पंडित सर्वेश दीक्षित महाराज ने कहा कि जब भगवान श्री कृष्ण की जन्म लीला सुनाई तो भक्त भाव विभोर होकर नाचने को मजबूर हो गए।
महिया प्रतापपुरा में दुर्गा माता मंदिर परिसर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास पंडित सर्वेश दीक्षित महारा ने बालि वामन की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान के अवतार ने बालि से तीन पग भूमि मांगी थी और उन्होंने दो पग में ही आकाश व पाताल को नापकर बालि का अभिमान चूर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि जब कंस का अहंकार बढ़ गया और वह अच्छाई और बुराई का भेद भूल गया तब भगवान को मनुष्य रूप में पृथ्वी पर प्रकट होना पड़ा। श्रीकृष्ण का मथुरा की जेल में प्राकट्य होने के बाद वासुदेव ने रातों-रात उन्हें गोकुल में नंद बाबा के यहां पहुंचा दिया और उनके यहां जन्मी पुत्री को देवकी की गोद में दे दिया। उधर, गोकुल में जैसे ही सुबह सभी जागे तो नंदबाबा के यहां लाला का जन्म होने की बात पता चलते ही पूरा गोकुल जश्न मनाने लगा। सभी ब्रजवासी नाचते-झूमते हुए ‘नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की’ गाते हुए मस्त हो रहे थे।

इस दौरान बीच-बीच में संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से बैठे श्रोतागण झूम कर भक्तिभाव से नृत्य भी कर रहे थे। इस मौके पर पारीक्षित मौके पर परीक्षित आशा मन्ना सिंह सेंगर,मालखान सिंह,राजेंद्र सिंह , यतेंद्र सिंह , राकेश सिंह , देवेन्द्र सिंह , जितेंद्र सिंह , राजवीर सिंह , नरेंद्र , हरेंद्र , कालका प्रसाद,विसंभर दयाल दीनदयाल , बनवारी लाल , सिंह , दीपेंद्र ,बीटू ,दीपू , सुंदर सिंह , दुर्गा प्रसाद राहुल ,करुणा सिंह , राधा सिंह ,मंजू , अनीता ,छवि , नीलम , सोनम , रानी , अर्चना , मालती , माया देवी , सुशांत सिंह , राका , फुर्तीले कक्का,सहित समस्त ग्रामीण ।