कांग्रेस के स्थापना दिवस पर यूपी कांग्रेस में हुए ये कार्यक्रम,, प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कही ये बात

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वर्ष पूरे होने पर तथा 138 वें वर्ष में प्रवेश करने पर तथा कांग्रेस सेवादल के 99 वर्ष पूरे होने के उपरान्त 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम उपस्थित सभी कांग्रेसजनों की शुभकामनाएं देकर की।


कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए श्री खाबरी ने कहा कि जो लोग इतिहास को लेकर साथ चलते हैं वर्तमान उन्हीं का होता है। वर्ष 2014 से 2022 तक देश की स्थिति खराब हो चुकी है। आज हमारी तुलना नेपाल से की जा रही है। यह एक चिन्ता का विषय उनके लिए है जिन्होंने इतिहास पढ़ा है। राहुल गांधी ने इतिहास से प्रेरित होकर आज की जरूरत को समझ कर देश के लोकतंत्र को बचाने और देश को जोड़ने के लिए ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का संकल्प लिया है। जिसमें कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल साथ मिलकर इसको आगे बढ़ायेगे। आज के ही दिन अंग्रेजों के खिलाफ आन्दोलन के लिए कांग्रेस सेवादल को बनाया गया था।

Contact for advertisement : 9415795867

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इंदल रावत, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, अनिल यादव, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, पंकज तिवारी, सचिन रावत, आशीष दीक्षित, रफत फातिमा, प्रियंका गुप्ता, अनुसुईया शर्मा, विक्रम पाण्डेय, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विजय बहादुर, आर एस तिवारी, अनिल देव त्यागी, राजेश सिंह काली, बृजेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, फिरोज खान, वीरेन्द्र मदान, ओंमकारनाथ सिंह, लालती देवी, विषम सिंह, सुशील वाल्मीकि, शहाना सिद्दीकी, शुचि विश्वास, सुधा मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, आचार्य मनोज कुमार पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव अज्जू, सुशील तिवारी, रूद्र दमन सिंह बब्लू, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अनीस अख्तर मोदी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment