जालौन क्षेत्र में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने उड़ाए कीमती जेवर ,,मामला दर्ज,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में परिवार के सदस्य छठी के प्रोग्राम में गए थे और गृहस्वामी घर के बाहर सो रहा था। रात में पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरों ने सोने, चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती निवासी कृपाल ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा भूपका में उनके रिश्तेदार के यहां छठी का प्रोगं्राम था। परिवार के सभी सदस्य छठी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर वह अकेला था। रात में गर्मी अधिक होने के चलते वह घर के बाहर चारपाई पर सो गया। रात में किसी समय अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कान के कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी की झालर और चांदी की पायल चोरी कर ली। सुबह जागने पर कमरे और बक्से का ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।