![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240201-wa00083924599689392255173-1024x158.jpg)
Ayodhya news today ।यूपी के कानपुर से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आये चार बच्चों के साथ उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब सभी सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी चारो बच्चे सरयू नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर वहाँ मौजूद नाविकों ने दो बच्चों को तो बचा लिया जबकि दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद पहुँची पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी है।जब बच्चों के साथ हुई घटना की जानकारी उनके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर के बर्रा ब्लाक क्षेत्र के रहने वाले चार बच्चे भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या आये थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चारो बच्चे सरयू नदी में स्नान करने के लिए उतरे थे। बताया जा रहा है कि इसी समय वह गहरे पानी में चले गए जिससे वह डूबने लगे। अचानक हुई इस घटना के बाद नदी में मौजूद नाविकों ने दो बच्चों को तो सकुशल बचा लिया जबकि दो बच्चे काल के गाल में समा गए। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि बच्चों के परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240309-wa00096477413588228844520-1024x722.jpg)
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/03/fb_img_17087160072225477702002882335912-995x1024.jpg)