उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बस और डीसीएम से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक घटना में 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिरोजाबाद जनपद में हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश जारी किए हैं।

फिरोजाबाद में हुई इस दर्दनाक सड़क हादसे के संबंध में जिले के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 4:30 बजे आगरा एक्सप्रेस वे पर एक टूरिस्ट बस जो लुधियाना से रायबरेली जा रही थी इसका एक्सीडेंट हुआ है पीछे से एक डीसीएम जिसमें कुर्सियां लदी हुई थी वह बस से टकराया और इसको देखते हुए बस चालक से बस अनियंत्रित हो गई और वह गड्ढे में गिर गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई इसमें चार पुरुष एक महिला और एक बच्चा है इसके अलावा 21 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें सैफई अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया है और जो सही लोग हैं उन्हें गंतव्य तक भिजवाए गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री ने जनपद फिरोजाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।




