अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का चाबुक,,की गई ये कार्यवाही

Transport department cracked down on illegal mining and overloaded vehicles, this action was taken

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में ओवरलोडिगं व अवैध खनन की शिकायतों के बाद विभाग सक्रिय हुए। गुरुवार को खनन व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बालू, गिट्टी व डस्ट के छह ट्रक, ईटा से भरे दो ट्रेक्टरों को पकड़ाहै। जिन पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
सड़कों पर लगातार ओवरलोड बालू, गिट्टी, डस्ट के ट्रक फर्राटे भर रहे हैं। इसके साथ ही पड़ोसी जनपदों से ईटा से भरे ओवरलोड ट्रैक्टरों का संचालन हो रहा है। ओवरलोड वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बंगरा मार्ग व औरैया मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।

टीम ने बंगरा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास से बालू से भरे तीन, गिट्टी के दो व डस्ट से लदा एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा है। टीम ने औरैया मार्ग पर चेकिंग के दौरान ईटा से भरे दो ओवरलोड ट्रैक्टरों को भी पकड़ा है। पकड़े गए सभी आठ ओवरलोड वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और टीम ने उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ARTO ने कही यह बात

एआरटीओ विनय कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग अभियान दौरान पकड़े गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

Leave a Comment