(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। परिवहन विभाग की टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास ट्रक, बस, ट्रैक्टर व ऑटो पकड़ा है। वाहन चालकों से टीम ने आवश्यक कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। आवश्यक कागजात न दिखा पाने पर टीम ने चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
एआरटीओ विनय कुमार पांडेय टीम के साथ वाहनों के चैकिंग अभियान पर निकले थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास से दो टूरिस्ट बसों को पकड़ा। चालक से परमिट व ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। जिस पर वह कागज नहीं दिखा पाया।

इसके साथ ही टीम ने दो ओवरलोड ट्रकों को भी पकड़ा। बिना नंबर के ईटा लेकर जा रहे ट्रैक्टर को ट्राली समेत पकड़ा। इसके अलावा बिना परमिट के चल रहे एक आटो को पकड़ा। परिवहन विभाग की टीम ने पकड़े गए सभी आधा दर्जन वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में देने के बाद उन पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है और चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।





