(ब्यूरो रिपोर्ट )
जालौन (उरई)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के जालौन नगर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर संयुक्त रूप से शोक व्याप्त कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथर्ना की गयी।
जालौन नगर के स्थानीय बस स्टेंड स्थित गांधी स्मारक पर सर्व समाज के पदाधिकारियों एव कायर्कतार्ओं ने इकट्ठा होकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथर्ना की। शोक सभा में पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने मुलायम सिंह यादव को देश का अनुभवी नेता बताया। वहीं पूर्व सपा नगर अध्यक्ष थोपन यादव ने कहा कि वह गरीबों मजलूमों, बेसहारों, मजदूरों, पिछड़ों ,दबे कुचले लोगों के नेता थे। उन्होंने समाजवाद को जिंदा रखा है और सभी को सच्ची समानता का पाठ पढ़ाया है। सभासद विनय श्रीवास्तव ने कहा कि मुलायम सिंहजी सबको जोड़कर चलने वाले नेता थे। उनके लिए कोई भी काम नामुमकिन नहीं था। वह किसी भी काम को मुमकिन कर देते थे। उनके जैसा नेता अब मिलना मुमकिन नहीं है। शोक सभा का संचालन सुशील मास्टर ने किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, रामनरेश तिवारी, थोपन यादव, गुड्डे डेंगरे, पप्पू चैहान, सतीश सिंह सेंगर, सोनू चैहान, प्रदुमन दीक्षित इटाहिया, कैलाश यादव, कुंवर सिंह यादव, अनिल यादव, देवीदयाल वर्मा, जाहिद उल्लाह अंसारी, मृदुलजी, गौरीश द्विवेदी, शिखर मधु श्रीवास्तव, इकबाल मंसूरी, सोमिल याज्ञिक, राजू यादव, विनय श्रीवास्तव, राजेश जालौनिया, नरसिंह यादव, दीपू त्रिपाठी, राजा भैया दोहरे, इमरान अंसारी, भूरे यादव, शेखर मधु श्रीवास्तव, इमरान अंसारी, मंसब खान, शिवम सिंह सेंगर, सोमिल याज्ञिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय—
नेता जी को श्रद्धांजलि देते सभी दलों के पदाधिकारी एवं कायर्कतार्।
जे पी जी 3 उरई




