
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में आम रास्ते पर मिट्टी डालने एवं गोबर फैलाने से निकलने वालों को दिक्कत होती है। इसी को लेकर शनिवार को दो लोगों के बीच झगडा व मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी गोविंद सिंह आम रास्ते पर मिट्टी डाल देते हैं और अपने जानवरों का गोबर बाड़े से धोकर रोड पर कर देते हैं। जिससे दूसरे पक्ष के श्रीराम को निकलने में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच शनिवार की सुबह आपस में बहस हो रही थी। इसी दौरान उनके बीच गाली, गलौज व हाथापाई होने लगी। ग्रामीणों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहंुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।











