लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आज से विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत हो रही है बजट सत्र शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन के बाहर बुलडोजर बाबा हाय हाय समेत कई अन्य तरह के नारे लगाकर सरकार को घेरा है । सपा महासचिव शिवपाल यादव के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के विधायक काफी हंगामा कर रहे हैं।
विधान भवन के अंदर कई तरह के पोस्टर लिखी तख्तियां लेकर अंदर पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया । ताज्जुब वाली बात तो यह है कि इस पूरे मामले को कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को विधान भवन के सिक्योरिटी गार्डों ने रोक दिया है और उनको कवरेज करने से मना भी किया जा रहा है।
मीडिया को कवरेज करने से किया गया मना,,बाद में मिली परमीशन
आज से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे सपा विधायकों ने जब चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे नारे लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू किया तो वहाँ मौजूद मार्शलों के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों को बाहर निकालना शुरू कर दिया इतना ही नही आरोप है कि विधानसभा की सुरक्षा में तैनात मार्शलों ने धक्का मारकर मीडिया को वहां से हटा दिया।

हालांकि बाद में जब प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के विधायक जब सदन के अंदर चले गए तब मीडिया को कवरेज करने की अनुमति दी गई।




