यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सैफई पहुंच कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रदांजलि,,

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज उनके सैफई स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
बता दे आपको समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बीते 3 दिन पूर्व लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था । उनके निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई थी। देश के जाने-माने नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और जो लोग उस समय नहीं शामिल हो पाए थे वह अभी भी उनके यहां शोक संवेदना व्यक्त करने व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके गांव जा रहे हैं ।

इसी कड़ी में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सैफई गांव पहुंचे और उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment