यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम : जालौन के इन विद्यालयों के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में स्थित एसबीडीएम इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम के रिजल्ट में संचालक आशीष बाथम ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में देवजीत ने 93.5 प्रतिशत अंक पाकर जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मनीषा ने 91.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। यशबाबू, रिया गौतम, राधा भदौरिया, देवः, हया, हर्ष, इशानी, गौरी भदौरिया और मजहर ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में कार्तिक ने 80 फीसदी अंक लाकर कक्षा में टॉप किया है। वहीं, अनुषमा व पूर्वी 72 ने फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।

Jalaun news today । जालौन के एमएलबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिहर बाथम ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में तनु खरे ने 91.8 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है। इसके अलावा यशवी दुबे, आस्था पांडेय ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं साक्षी सिंह, कीर्ति, रिया सिंह, महक और सना खान ने भी 75 फीसदी से अधिक अंक पाए। विद्यालसय की सफल छात्राओं ने बताया कि मेहनत और लगन से कोई काम मुश्किल नहीं है। उनकी सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का काफी महत्व है। साथ ही बताया कि उन्होंने सभी विषयों में जरूरी टिप्स बनाकर पढ़ाई की। जो विषय कठिन थे उन पर अधिक मेहनत की। यही प्रयास उनकी सफलता के कारण बने।


जालौन। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुरूप्रकाश दीक्षित ने बताया कि इंटरमीडिएट में सृष्टि ने 86.2 प्रतिशत अंक पाकर कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आयुष सेंगर, रामकरन, कार्तिक प्रताप सिंह, मोहिनी, प्रिंस व स्नेहा ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में भूपेंद्र प्रताप सिंह ने 89.5 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉप किया है। इसके अलावा कार्तिकेय सिंह, कार्तिक पुरवार, अंश सिंह व संस्कार याज्ञिक ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।


जालौन। पूर्णादेवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद पुरवार ने बताया कि इंटरमीडिएट में प्रदुम्न शिवहरे ने 80.2 फीसदी अंक पाकर कक्षा में टॉप किया है। इसके अलावा नैंसी सोनी, सत्यम साहू ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में अरमान अली 90 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉप पर रहे। वहीं, कशिश, शैलजा त्रिपाठी, हिमांशी, सिद्दीका, कंचन एवं डॉली ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी मेधावियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।


जालौन। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद यादव ने बताया कि हाईस्कूल में आयुषि सेंगर 93.33 अंकों के साथ जिले में आठवें स्थान पर रहीं। आयुषि ने बताया कि नियमित अभ्यास और मोबाइल से दूरी ही उनकी सफलता की सीढ़ी बने। बताया कि उसका सपना सर्विस में जाने का है। इसके अलावा रमा यादव, स्वाति सेंगर और सृष्टि पटेल ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। दीक्षा राजावत, अभिषेक पोरवाल और वैष्णवी राजावत भी 85 प्रिितशत से अधिक अंक पाकर मेधावी रहे। इंटरमीडिएट में अवनी त्रिपाठी ने 82 प्रतिशत अंक पाकर कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आराधना सिंह, कुणाल सेंगर, प्रिंशी यादव, और अंकुश यादव ने भी 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।