Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही ये बड़ी बात,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जो भारत को तोड़ने के जिम्मेदार है जिनकी नीतियों ने समाज को तोड़ा जिन्होंने जातिवाद, परिवारवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया, वो आज भारत जोडो यात्रा पर निकले है। उन्होंने कहा कि जिनका इतिहास भारत को तोड़ने का रहा है, वो भारत को जोड़ने की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने काम किया वे भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहें है।
श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा ने घुटने टेक दिए है। देश और उत्तर प्रदेश की जनता लगातार कांग्रेस को नकार रही है। इसीलिए प्रदेश के किनारे-किनारे सांकेतिक यात्रा निकालने पर कांग्रेस मजबूर है। जो राहुल गांधी अमेठी की जनता को अपने साथ जोडे नहीं रह सके वे भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपने गठबंधन/सहयोगी दलों को अपने साथ जोडे़ नहीं रख सके वे आज भारत जोडो यात्रा पर निकले है। वास्तव में ये भारत जोडो नहीं परिवार की राजनीति को बचाने की यात्रा है। क्या राहुल गांधी जी देश में कांग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल के लिए जनता से माफी मांगेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के इंटरव्यू के माध्यम से भारत एवं भारतीयता का मनोबल गिराने का प्रयास किया गया है, जो सर्वथा निंदनीय और अक्षम्य है। राहुल गांधी ने कमल हसन को दिए इंटरव्यू में अपनी मंशा साफ कर दी है कि चीन के सामने वैसे ही समर्पण कर देना चाहिए जैसे कांग्रेस के शासन काल में होता था।
उन्होंने सवाल किया कि मान्यवर राहुल गांधी कहना क्या चाहते हैं? राहुल गांधी ने बिल्कुल साफ कह दिया कि किसी जमाने में उनके खानदान के लोगों ने भाई-भाई का नारा दिया था, जिसकी वजह से भारत ने अपनी जमीन गंवाई थी। उनके इंटरव्यू सुनने के बाद अब कोई कन्फ्यूजन नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी चाहते हैं कि चीन के आगे भारत नतमस्तक हो जाए? भारतीय सेना का मनोबल गिराने के बाद अब राहुल गांधी 135 करोड़ भारतवासियों का मनोबल क्यों गिरा रहे हैं?
श्री पाठक ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे लोककल्याण के काम और आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढते कदमों पर भरोसा रखती है। उत्तर प्रदेश की महान जनता नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को कांग्रेस मुक्त राज्य बनाने की ओर बढ़ चुकी है। जिससे घबराये राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी यात्रा को मात्र औपचारिक यात्रा बना रहे है।

Leave a Comment