राजभवन में दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव का आयोजन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मां दुर्गा के नौ दिवसीय पावन पर्व के अवसर पर राजभवन में आज माता की चौकी तथा मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव का शुभारम्भ किया।

ये गरबा महोत्सव 04 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा।
गरबा महोत्सव में राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के अलावा लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे गुजराती भाई व बहनों ने गरबा महोत्सव में हिस्सा लेकर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र तथा अन्य गणमान्य महानुभावों ने मां दुर्गा की आरती की। तत्पश्चात् प्रसाद का वितरण किया गया।




