(एजेंसी)
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने देर रात जम्मू कश्मीर सरकार के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक आवास मोहनपुरा जनपद गाजीपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा समापन समारोह में सम्मिलित होकर लखनऊ लौटते समय देर रात पूवांर्चल एक्सप्रेसवे के संसारा टोल प्लाजा (महुआ कला) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री नंदी ने वहाँ पर कई खामियां पकड़ी, उपस्थित कमर्चारियों की संख्या मानक से कम होने एवं उपस्थिति रजिस्टर में लापरवाही मिलने पर सम्बंधित एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने एवं सम्बंधित के खिलाफ कारर्वाई के निर्देश दिए। वहीं पूवांर्चल एक्सप्रेसवे पर टोल बूथों की संख्या पर मानक के अनुसार एक शिफ्ट में 40 से 50 कमर्चारी तैनात होने चाहिए। लेकिन पूवांर्चल एक्सप्रेसवे के टोल बूथों पर प्रत्येक शिफ्ट में कमर्चारियों की संख्या मानक से काफी कम होने की शिकायत मिल रही थी। जिसे मंत्री नंदी ने काफी गम्भीरता से लिया।

टोल प्लाजा पर अचानक औद्योगिक विकास मंत्री का काफिला रूकते ही टोल प्लाजा कमर्चारियों में हड़कम्प मच गया। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। जो पूरी तरह से मेंटेन नहीं था। प्रति दिन बड़ी संख्या में कमर्चारियों की उपस्थिति नहीं मिली। निधार्रित मानक के अनुसार एक शिफ्ट में टोल प्लाजा पर तैनात कमर्चारियों की कुल उपस्थिति केवल पंद्रह ही मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिसके बाद मैन पॉवर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की कारर्वाई करने के निदेर्श सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतार न लगे, वाहन चालकों को असुविधा न हो और टोल वसूली भी आराम से चलती रहे। इसके लिए निधार्रित मानक में कमर्चारियों की उपस्थिति एवं तैनाती आवश्यक है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि जल्द ही अन्य एक्सप्रेसवे की व्यवस्थाओं का भी औचक निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा।




