जालौन के इस गांव में खुली शराब की दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के ग्राम जगनेवा में हाल ही में खोली गई शराब की दुकान का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान आबादी क्षेत्र के काफी निकट संचालित की जा रही है, जिससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी कासिम जाटव एसडीएम रिंकू सिंह राही को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में हाल ही में आबादी के निकट पानी की टंकी के पास शराब की दुकान खोली गई है। यहां पास में ही सामुदायिक शौचालय है और शाम के समय गांव के टंकी के पास मैदान में खेलने के लिए जाते हैं। आबादी के निकट शराब की दुकान खुलने से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने की आशंका है तथा सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, आबादी क्षेत्र के नजदीक होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि आबादी के निकट खोली गई शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए ताकि गांव का माहौल खराब न हो।