फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा 129 की मौत,, कई घायल,, इस देश मे हुई घटना

इंडोनेशिया में हो रहे फुटबॉल मैच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी टीम को हारता देख प्रशंसक उग्र हो गए इसके बाद वहां भगदड़ और हिंसा हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अचानक हुई इस भगदड़ और हिंसा 129 लोगों की मौत की खबर प्रकाश में आई है।
बीबीसी न्यूज़ से मिली जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया में शनिवार की सुबह एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा और भगदड़ में लगभग 129 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिंसा तब हुई जब मैच हारने वाली टीम के प्रशंसक भड़क उठे और मैदान पर आ गए।

बीबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार ईस्ट जावा प्रांत में अरेमां एफसी और पर्स वाया सुरवाया के बीच मैच खेला जा रहा था तभी अरे मां एफसी को हारता देख उसके प्रशंसक भड़क उठे और मैदान में आ गए । अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए प्रशासन ने आंसू गैस के गोले दागे इसके कारण वहां पर भगदड़ मच गई । बीबीसी न्यूज के अनुसार इंडोनेशिया के ईस्ट जावा प्रांत के पुलिस प्रमुख ने बताया है कि स्टेडियम में मारपीट और अफरा-तफरी हुई थी 34 लोगों की मौत स्टेडियम में हुई जबकि बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई और मरने वालों में 2 पुलिसकर्मी भी है। इंडोनेशिया के फुटबॉल एसोसिएशन ने शनिवार देर रात बयान जारी करते हुए सब दुख जताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम को मलंग भेजा गया है फुटबॉल लीग को देखते हुए फुटबॉल मैच में दंगे जैसी स्थिति को देखते हुए 1 हफ्ते के लिए मैच स्थगित कर दिए गए हैं । देखिए बीबीसी की पूरी रिपोर्ट

(साभार ) देखिये बीबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट

Leave a Comment