बिजली ठीक करने के लिए जुटे विभाग के कर्मचारी,,
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में रविवार को बिजली ने लोगों को काफी पसीना बहाने के लिए मजबूर कर दिया। दिन में कई बार आवाजाही करने वाली बिजली ने रात में लोगों को और ज्यादा रुलाते हुए परेशान किया। बिजली जाने के सम्बंध में एक्सईएन जीएसआई ने बताया कि 33 केवी में फाल्ट होने की बजह से गयी है जल्द ही सही हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि रविवार को छुट्टी के दिन पर लखनऊ के जीएसआई बिजलीघर से सप्लाई होने वाली बिजली ने लोगों को पसीना बहाने को मजबूर कर दिया। यहाँ से सप्लाई होने वाली बिजली से कई क्षेत्रों के लोग चिपचिपी गर्मी झेलने को मजबूर रहे। यहाँ के मड़ियांव क्षेत्र के अजीजनगर मुर्गी फार्म आदि क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि उनके यहाँ पर बिजली ने पूरे दिन तो आवाजाही की और रात 8 बजे बिजली गयी तो वह साढ़े दस बजे तक तो नही आई थी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक बिजली आयी नहीं थी।
33 केवी में फाल्ट होने की बजह से गयी बिजली: एक्सईएन
बिजली के जाने के सम्बंध में जब एक्सईएन जीएसआई मनोज कुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 33 केवी में फाल्ट होने की बजह से कुछ क्षेत्रों में बिजली गयी है उन्होंने दूसरी जगह से बिजली की व्यवस्था कर उन क्षेत्रों में भी बिजली देने की कोशिश शुरू दी है जहाँ पर बिजली नही आ रही। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही बिजली की समस्या सही हो जाएगी।




