जालौन क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज,, बरसे मेघ,इस कॉलोनी में हुआ जलभराव

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान नागरिकों को शनिवार को हुई बारिश से राहत मिली। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और घने बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद करीब 20 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। एक ओर जहां बारिश ने आम जनता को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर आवास विकास कॉलोनी में जलनिकासी न होने से पानी भर गया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जमा पानी को बाहर निकालने के लिए पंपिंग सेट (इंजन) की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन इंजन नहीं चलाया जा रहा है। जिसके चलते बारिश का पानी कई दिनों तक सड़कों पर जमा रहता है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। आलम यह है कि दफ्तर आने-जाने वाले कर्मचारियों, ग्राहकों और राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के चलते क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। मोहल्ले के आरिफ, जफर, शाकिर, प्रदीप, गुड्डू आदि ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि नियमित रूप से पंपिंग सेट चालू रखा जाए और क्षेत्र में जलनिकासी का कोई ठोस व स्थाई समाधान निकाला जाए।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105