महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जालौन नगर के महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में रक्षा सूत्र बंधन की परंपरा का निवर्हन किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम सहयोग और सुरक्षा का वचन लिया तो वही इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों ने भी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं और आशीवार्द प्रदान किया।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन नगर के महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान, प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह, वरिष्ठ अध्यापक रंजीत राजावत जाहिर अली, कमल निरंजन, हरिओम प्रजापति, चंद्रभूषण, शिक्षिका अनुपम, संगीत निधि मित्तल, नवीन आदि ने विद्यालय के छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व के महत्व को बतलाया । उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है अध्ययन के दौरान छात्र-छात्राओं को आपसी भाई, बहिन के प्रेम और सहयोग के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है विद्यालय के प्रबंधक मंगल सिंह ने बताया कि इस स्वस्थ परंपरा से बच्चों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम का भाव प्रकट होता है। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनका तिलक किया तो वही भाइयों ने भी उन्हें सहयोग और सुरक्षा का वचन दिया। इसीक्रम में नगर के डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल, एमएलबी इंटर कालेज, कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर, सरस्वती ज्ञान मंदिर, एनएसटी स्कूल, एसबीडीएम इंटर कालेज में रक्षाबंधन के अवकाश से पूर्व मंगलवार को छात्र, छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों में भाई बहिन के रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने के स्कूल प्रबंधन द्वारा रक्षाबंधन का पर्व मनवाया गया। स्कूलों में बहिनों ने भाईयों के मस्तिष्क पर हल्दी, चावल व रोली का टीका लगाया। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर बाईं कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। भाईयों ने चाकलेट खिलाकर व उपहार दिए और पैर छूकर बहिनों का आशीवार्द लिया।






