रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपयों की मांग को लेकर मारपीट करके विवाहिता को घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआं निवासी प्रतिमा ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने वर्ष 2012 में उसकी शादी शिवराम के साथ की थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक ठाक चलता रहा। कुछ वर्ष पर्व से उन्होंने अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपयों की मांग शुरू कर दी। जब परिजन रुपये नहीं दे पाए तो ससुरालियों ने बीती एक सितंबर को उसके साथ मारपीट कर एवं सारा स्त्रीधन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह उसने सिहारी स्थित मायके पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। भाई ने ससुराल जाकर उसने मिन्नतें कीं लेकिन बिना अतिरिक्त दहेज के वह उसे रखने को तैयार नहीं हुए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हाल ही में उसे जानकारी हुई है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





