रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन जिले में कुछ दिन पूर्व घर की सीढ़ियों से फिसलकर महिला घायल हो गई थी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी गौतम की पत्नी कृष्णा (22) लगभग एक माह पूर्व घर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी। घायल होने के बाद परिजन उसका इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान ही कृष्णा की गुरूवार की शाम मृत्यु हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अलोक पाल ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






