जालौन के इस कॉलेज में हुआ महिला जागरूकता अभियान का आयोजन,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रचार अभियान के अंतर्गत महिला जागरूकता अभियान और महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत छात्राओं द्वारा नारी शक्ति जगाने और नारियों को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने को कहा। छात्रा अक्षरा तिवारी ने कहा कि अंध श्रद्धा को छोड़ो नारी, मन की आंखें खोलो नारी। इस नारे के माध्यम से नारी शक्ति को अंधभक्ति से दूर रहने का संदेश दिया। मोनिका देवी ने नारी शक्ति को जगाते हुए कहा कि ‘नारी में है शक्ति अपार, वही करेगी जग उद्धार।’ दीपाली बाथम ने अपने नारे के माध्यम से संदेश दिया कि ‘नारी नर से हीन नहीं, दुनियां के आधीन नहीं।’ सौम्या पटेल ने कहा कि यदि नारी अपनी शक्ति को पहचान ले तो दुनिया की कोई शक्ति उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। मानसी प्रजापति ने वेदों की संकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। वह स्थान स्वर्ग के समान हो आता है। इस मौके पर अवंतिका शर्मा, मुस्कान कुशवाहा, निकेता सिंह, अंशिका गुप्ता, सोनाली, वैष्णवी, रागनी, सृष्टि पचौरी, वैष्णवी पोरवाल आदि रहे।