बैंक में काम के चलते आया युवक लापता,,परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । टाटा प्रोजेक्ट कंपनी में कार्यरत युवक चार दिन पूर्व जालौन स्थित में बैंक काम के चलते घर से आया था। लेकिन तबसे वापस घर नहीं पहुंचा है। पिता ने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सूर्यप्रताप तिवारी (25)गुजरात के अहमदाबाद में टाटा प्रोजेक्ट कंपनी में कर्मचारी है। दीपावली की छुट्टी में वह कुछ दिन पूर्व घर आया था। बीती 18 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे वह घर से जालौन स्थित बैंक में कोई काम होने की बात कहकर बाइक से आया था। अपरान्ह उनकी बेटे से बात हुई तो उसने बताया कि गल्ला मंडी स्थित बैंक में है काम निपटाकर कुछ देर में वह वापस आ जाएगा। लेकिन तब से वह न तो घर वापस आया और न ही उसका कहीं और पता चल रहा है। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला और न ही मोबाइल से उससे संपर्क हो पा रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

E-Paper 21-October-2024 – उत्तम पुकार न्यूज़

Leave a Comment