
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में युवक द्वारा रास्ते में रोककर मारपीट करने और पुलिस से शिकायत करने पर घर आकर गाली, गलौज किए जाने की शिकायत पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी दिलीप सिंह ने एसपी विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती 20 सितंबर को वह बाजार से अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में शराब के नशा किए हुए एक युवक ने उसकी बाइक को जबरन रोक लिया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। जब उसने यूपी 112 को फोन किया तो वह भाग गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे दो बार वह घर के बाहर आया और गाली, गलौज करने लगा। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसका वीडियो भी उसके पास है। पीड़ित ने एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
होमवर्क न करने पर छात्र को प्रधानाध्यापक ने मारा थप्पड़, परिजनों ने की पुलिस से शिकायत
जालौन। स्थानीय एक स्कूल में होमवर्क न करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी अकरम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अहमद रजा नगर के एक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार को उनका बेटा स्कूल गया था। बेटा ने किसी कारण होमवर्क नहीं पाया था। बेटे के होमवर्क न करने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसको थप्पड़ मार दिए, जिससे उसके चेहरे पर सूजन व निशान आ गए। घर पहुंचकर बच्चे ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




