Lucknow : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को नए डीजीपी के नाम का ऐलान हो गया है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1988 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा को यूपी का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया है । वह आज ही अपने पदभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ( Dgp ) डीएस चौहान आज रिटायर्ड हो रहे हैं । उनके रिटायरमेंट होने के पहले से ही सूबे में यह चर्चाओं का दौर जारी था कि आखिर उनके रिटायर होने के बाद कौन यूपी का डीजीपी बनेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने आज नए कार्यवाहक डीजीपी के नाम का ऐलान कर दिया है और अभी तक पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा को यूपी मैं कार्यवाहक डीजीपी बनाया है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवनियुक्त डीजीपी आरके विश्वकर्मा का कार्यकाल 2 माह का है और आज वह प्रदेश पुलिस मुखिया के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।





