(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00088530785106328443761-1024x158.jpg)
Jalaun news today । उदोतपुरा गांव के बुजुर्ग व्यक्ति 107 वर्षीय रघुवीर सिंह का देहांत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी रघुवीर सिंह का जन्म वर्ष 1919 में हुआ था। अंग्रेजों के शासन को उन्होंने देखा था। शादी के बाद उनका भरा पूरा परिवार है। लेकिन कुछ समय बाद उनका मन भक्ति की ओर लग गया। भक्ति विचारधारा का उन पर काफी प्रभाव पड़ा और वह धार्मिक कार्यों में अग्रसर हो गए। गांव में होने वाले धार्मिक कार्यों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। इतनी उम्र होने के बाद भी वह बिल्कुल स्वस्थ थे। प्रतिदिन सुबह टहलना और पूजा अर्चना करना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा था। उनका देहांत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240120-wa00054289780183050567224-1024x1024.jpg)
![](https://uttampukarnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20231203_183643562663526931741998-1024x955.jpg)