(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर में लगातार छठी बार मां नवदुर्गा नगर सेवा समिति के तत्वावधान में 151 मीटर लंबी चुनरी एवं 301 भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नगर से निकाली गई चुनरी यात्रा में जन समूह उमड़ा दिखा। चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कामांक्षा देवी मंदिर पहाड़पुरा पहुंची, जहां पर महागौरी को चुनरी चढ़ाई गई। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
गुप्त नवरात्रि के मौके पर नगर में पिछले छह वर्षों से लगातार चुनरी व कलश यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को नगर में 151 मीटर लंबी चुनरी एवं 301 कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में जमकर उत्साह दिखा। बड़ी माता मंदिर से शुरू हुई चुनरी व कलश यात्रा में सम्मलित होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला व पुरूष भक्त पहुंचे। डीजे में बज रहे देवी गीतों की ध्वनि पर बज रहे गीतों पर भक्त थिरकते व जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बड़ी माता, छोटी माता, काली माता मंदिर होते हुए मुख्य मार्ग कोतवाली के सामने से होते हुए कामांक्षा माता मंदिर पहाड़पुरा पहुंची। 151 मीटर लंबी चुनरी जिस मार्ग से निकली उसी मार्ग पर यातायात बंद हो गया और लोग मां के जयकारे लगाने लगे।

नगर में निकाली जा रही चुनरी यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा थी। जो माता के जयकारे लगा रही थी। इस मौके पर समिति संरक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, श्यामजी गुप्ता, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल, प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, भाजपा पिछड़ा मार्चा के जिलाध्यक्ष धीरज बाथम, रामशरण विश्वकर्मा, प्रशांत कुमार, संजीव पटेल, मनोज जाटव, राजू, दीपक गुबरेले, दीपक पाटकार, सतीश भगत, राजू छोले, महेंद्र पाटकार मृदुल, लाला पोरवाल, जीतू गुप्ता, गोपाल विश्नोई, श्याम विश्नोई, धीरज साहू, राहुल साहू, धर्मेंद्र कुशवाहा, संदीप अग्रवाल, पप्पू राठौर, राजीव मिश्रा, डॉ. आलोक गुर्जर, विपुल दीक्षित, अनुराग बहरे, अभय सिंह राजावत। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ राम सिंह, कोतवाल विमलेश कुमार व चौकी प्रभारी रमेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

जालौन सेवा समिति के सदस्यों ने किया चुनरी यात्रा का जगह जगह स्वागत
जालौन। चुनरी यात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। लोगांे ने चुनरी यात्रा में चल रहे लोगों को पानी, चाय, शर्बत, हलुवा, चना, पोहा आदि खिलाए। जालौन सेवा समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामाराजा निरंजन ने बेतवा सीड्स पर चुनरी यात्रा का स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया।

इस मौके पर ओंकार निरंजन, महेंद्र पाठकार, राजेश शुक्ला, शैलू शिवहरे, गौरीश द्विवेदी, संजू साहू, संजीव पटेल, रामनारायण शिवहरे, विजय कुशवाहा, अरविंद बीनू, विपुल दीक्षित, विनोद राठौर, धीरज साहू, रानू सिकरी, विशाल राठौर, कबीर निरंजन, जएशंकर शुक्ला, सुशील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
Advertisement with us : 9415795867

