रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । त्योहारी सीजन को देखते हुए एसपी ने नगर में भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए। सराफा व्यापारियों के साथ बैठक में उन्होंने दुकानों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
एसपी सुरेशचंद्र रावत ने त्योहारी सीजन को देखते हुए शनिवार की देर रात नगर में भ्रमण किया। उन्होंने नगर के बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह सराफा व्यापारियों की दुकानों पर पहुचे, जहां उन्होंने सराफा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। उन्होंने सराफा व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि सभी सराफा व्यापारी अपनी दुकानों में अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे दुकानों के अंदर और बाहर लगवाएं। त्योहारों के दौरान खासकर धनतेरस पर यदि किसी व्यापारी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की आवश्यकता हो तो इसकी लिखित सूचना दें। उन्होंने कोतवाल हरिशंकर चंद को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरीान बाजार में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाए। बाजार में बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए। बाजार में पिकेट ड्यूटी बढ़ाएं और महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाए ताकि किसी महिला को आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल मदद मुहैया कराई जा सके। उन्होंने नगर के लोगों से भी शांति और उल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे शांति व्यवस्था भंग हो। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, शफीक अहमद, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, सघन माहेश्वरी, आशीष अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मन्नी सोनी, मुकेश स्वर्णकार, आदित्य स्वर्णकार आदि रहे।






