जालौन में तेज रफ्तार बाइक ने मारी युवक को टक्कर,, हालत गंभीर,उच्च संस्थान रिफर

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी बिलाल रविवार की दोपहर ब्लॉक गेट के सामने सड़क पार रहा था। सड़क पार करते समय उरई की ओर से एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रहा था। बेकाबू बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे बिलाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौका पाकर बाइक सवार युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उच्च संस्थान रेफर कर दिया।