रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन नगर में ट्रैक्टर सुधारने का काम कर रहे ट्रैक्टर मिस्त्री को दूसरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर मिस्त्री की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी शहंशाह (36) की सहाव मोड़ के पास ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान है। रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह दकान पर जाकर किसी किसान का ट्रैक्टर सही कर रहे थे। उसी समय सरावन कर ओर से एक अन्य ट्रैैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर वहां से निकल रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े होकर काम कर रहे शहंशाह को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्क्र से शहंशाह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर चालक ट्रैैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। आसपास से निकल रहे लोगों ने हादसे की सूचना तत्काल यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एबुंलेंस से घायल शहंशाह को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। उरई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की तीन बेटियां सादिया (10), सैयदी (8) और समायरा (6) पिता को याद करके रो रहीं थीं। वहीं, पत्नी ने जब पति की मौत की खबर सुनी तो वह बेहोश हो गई।






