यूपी के इस जनपद में लेखपाल ने लगाया अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप, वीडियो किया वायरल,,

(भवानी सैनी की रिपोर्ट)

बेहट(सहारनपुर) जनपद की बेहट तहसील में तैनात एक लेखपाल ने तहसील अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लेखपाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो जारी करने के बाद लेखपाल की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन–फानन में लेखपाल को उपचार हेतू अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
स्थानीय प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार बेहट तहसील में तैनात लेखपाल संजीव शर्मा ने तहसील के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया है। इस बाबत लेखपाल ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसमे लेखपाल ने आरोप लगाया है कि तहसील के अधिकारी उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। वायरल वीडियो में लेखपाल अपनी तबीयत खराब होने पर छुट्टी न देने का आरोप लगाते हुए और उन्हें कुछ होने की दशा में उसका जिम्मेदार तहसील के अधिकारियों को बता रहे हैं। लेखपाल कह रहे है कि उनसे जिला अस्पताल के चक्कर कटवाए जा रहे है।

वायरल वीडियो

तहसीलदार ने कहा निराधार हैं आरोप दबाव बनाने के लिए वायरल किया वीडियो

वायरल वीडियो के संबंध में जब तहसीलदार प्रकाश सिंह से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि लेखपाल संजीव शर्मा 25 अगस्त 2022 से 5 सितंबर 2022 तक मेडिकल छुट्टी पर थे। वापस आने पर उसने अपना सर्किल बदलवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।सर्किल नहीं बदले जाने से उसने अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया है और आरोप पूरी तरह निराधार है।

Leave a Comment