जालौन के ब्लॉक सभागार में हुआ हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन,, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से ब्लॉक सभागार में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों की उम्र, वजन और स्वास्थ्य संबंधी मानकों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में दो बच्चों का अन्नप्राशन कराने के साथ ही एक गर्भवती महिला की गोदभराई भी कराई गई।
ब्लॉक सभागार में आयोजित हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में सिद्धि, मानस, शरीफ, नम्रता सिंह, चेतन्या, कृतिका, वैश्नवी, रूद्रांश, आर्या, उन्नति, दिव्य और रूद्र ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के उम्र के अनुरूप वजन, स्वास्थ्य और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें मानस को सबसे स्वस्थ बच्चे के रूप में चयनित किया गया। प्रभारी सीडीपीओ ने डॉली निरंजन ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक हों। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी 12 बच्चों को ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के खानपान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार के साथ नियमित स्वास्थ्य देखभाल भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान शिवांशी और अवनी का अन्नप्राशन कराया गया। परिजनों की मौजूदगी में बच्चों को पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया। वहीं, ज्योति की गोदभराई की रस्म भी कराई गई। गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रभारी सीडीपीओ डॉली निरंजन, महेंद्र कुमार, तारिक, देवांश आदि मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105