मृत्युभोज सामाजिक बुराई : पुष्पांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन,,कही यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। मृत्युभोज एक सामाजिक कुरीति है, इसको बंद किया जाना चाहिए। यह बात मित्र मंडल के संयोजक सुशील कुशावाहा ने सहावनाका में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कही।
मित्र मंडल संयोजक सुशील कुशवाहा के अग्रज पूर्व प्रधानाध्यापक ओमशंकर कुशवाहा की पुत्रवधु रेनू कुशवाहा के आकस्मिक निधन बाद आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। पुष्पांजलि कार्यक्रम में हवन-पूजन, मान-दान सम्मान एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मित्र मंडल संयोजक सुशील कुशवाहा ने कहा कि मृत्यु भोज एक सामाजिक कुरीति है, इस पर पर्याप्त धन व्यय होता है। इसी को आत्मसात करते हुए पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। कहा कि जिस व्यक्ति के यहां किसी प्रियजन की मृत्यु हुई हो, उसके हृदय की वेदना को समझा जा सकता है। यदि कोई बीमारी हुई तो उसका काफी धन भी खर्च हो चुका होेता है। इसको बंद किया जाना चाहिए। इसीलिए मृत्युभोज न कराकर पुष्पांजलि कार्यक्रम कर समाज को फ़िजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया गया है। लोगों को इस आयोजन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर मित्र मंडल के संरक्षक प्रयाग गुरु उरगांव, राजकुमार मिझौना, चौधरी रामधनी कुशवाहा, अनुरोध, चंद्रशेखर, बृजमोहन एडवोकेट,राजबहादुर, रामप्रकाश मास्टर, वकील अहमद, इमरान मास्टर, करीम खान करीम, बाला कुशवाहा, देव प्रसाद, बृजलाल मेंबर, कन्हैयालाल, गजराज सिंह, लल्लू कुशवाहा, हरिसिंह, अंशू कुशवाहा, रामबहादुर, प्रताप कक्का, लाखन, फूलसिंह, विवेक कुशवाहा, पंकज, अंचल, अजेय, तरुण आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105