गांजा पीना या रखना अब गुनाह नहीं, सरकार ने बदले कानून- जो जेल में हैं वो रिहा होंगे

(Bne)

न्यूयॉर्क – अमेरिका में गांजा रखने के हजारों दोषियों को माफी दे दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। फेडरल लॉ के तहत इस ड्रग को अपराधमुक्त करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। बाइडेन ने कहा कि यह फैसला मेरी उस सोच को दर्शाता है कि गांजा का इस्तेमाल या उसे रखने पर किसी को जेल नहीं होनी चाहिए। मारिजुआना को लेकर हमारे असफल नजरिए के कारण बहुत से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह गलत चीजों को सही करने का समय है। बाइडेन ने कहा कि मारिजुआना रखने के लिए लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि कई राज्यों में यह प्रतिबंधित नहीं है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बाइडेन ने इस मामले को हैंडल करने के तरीकों का जिक्र किया। उन्होंने इसे लेकर होने वाले नस्लीय भेदभाव की भी बात की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि श्वेत और अश्वेत सभी तरह के लोग गांजे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन श्वेतों की तुलना में ज्यादातर अश्वेतों को ही मारिजुआना का इस्तेमाल करने या रखने के मामले में गिरफ्तार किया जाता है। इन पर मुकदमा चलाया जाता है और दोष साबित होने पर जेल में डाल दिए जाते हैं।

Leave a Comment