(संजय सिंह की रिपोर्ट )
लखनऊ। बिजनौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक बैटरी और दो मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के मुताबिक गुरुवार को बिजनौर बाजार स्थित मूंगफली की दुकान से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश कर ही रही थी, कि तभी मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को इलाके से एक शातिर चोर को धर दबोचा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुद को सरोजनीनगर के पिपरसंड रोड स्थित गहरू निवासी उत्तम शुक्ला बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए चोर के पास से बीते दिनों बिजनौर कस्बे से चोरी हुई एक बैटरी और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि उत्तम शुक्ला के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में उसके खिलाफ सरोजनीनगर और आशियाना थाने में मुकदमें दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि उत्तम शुक्ला एक शातिर चोर है। वह इससे पहले भी आलमबाग और सरोजनीनगर थाने से जेल जा चुका है।




