(संजय सिंह की रिपोर्ट )
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे में स्थित सिद्वपीठ कालेबीर बाबा मंदिर में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोगों ने यज्ञ कुंड में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ सामाग्री की आहूति डालकर सूबे के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की कामना की।कार्यकर्ताओ ने कहा कि धरती पुत्र कहे जाने वाले नेता मुलायम सिंह यादव ने हमेशा दबे कुचले, गरीबों और नौजवानों की आवाज बने। ऐसे नेता को भारतीय राजनीति में दिर्घकालीन समय रहना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष जय सिहं जयंत ने कहा कि धरतीपुत्र कहे जाने वाले हमारे नेता मुलायम सिंह यादव हमेशा गरीब और मजदूरों की लड़ाई लड़ी।वरिष्ठ सपा नेता व अधिवक्ता श्रवण यादव ने कहा भारत के सभी राजनीतिक दल और जनता उन्हें आदर्श भावना से देखती है। ऐसे व्यक्तित्व को राजनीति में दीर्घकालीन तक बने रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने हमेशा देश और प्रदेश के विकास के लिए पहल की।वरिष्ठ नेता अमर पाल सिहं ने कहा कि सपा संरक्षक के जल्द स्वस्थ्य होने व दीर्घायु होने की कामना के साथ कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक अम्ब्रिश पुष्कर,वरिष्ठ सपा नेता अमर पाल सिहं,अरूणेश प्रताप सिहं उर्फ दल्लू,कुलवंत यादव,नवनीत सिहं,नितुल शर्मा,विनोद यादव,शमशेर यादव,विजय यादव,प्रद्युम्न सिहं यादव,गुड्डू यादव समेत सैकड़ो की सख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।