तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा की अचानक बिगड़ी तबियत,,, डॉक्टरों ने बताई ये है बड़ी बजह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को बीते कल देर रात उस समय हार्ट अटैक आया जिस समय वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। आनन-फानन में स्टाफ के लोग उनको मेदांता अस्पताल ले गए जहां पर बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उनका चेकअप करने के बाद एंजियोप्लास्टी की है । फिलहाल अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है ।

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अजयपाल शर्मा

बता दे आपको अजय पाल शर्मा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी है और वह काफी तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने अपने जिलों में तैनाती के दौरान कई बड़े-बड़े खूंखार अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है ।

वर्तमान में अजय पाल शर्मा यूपी 112 में बतौर एसपी तैनात हैं जहां पर देर रात काम करते समय अचानक उनको सर में दर्द और बेचैनी महसूस हुई और इसके बाद उनको मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन को हार्ट अटैक आया है इस पर डॉक्टरों ने उनके एंजियोप्लास्टी की है। आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के तबीयत बिगड़ने की बात की पुष्टि 112 द्वारा भी की गई है। बताया कि इस समय उनकी तबीयत ठीक है । फिलहाल वह अस्पताल में ही भर्ती है ।

Leave a Comment