लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता ने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपने मतों के माध्यम से प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार की संरक्षक सरकारों को सत्ता से बेदखल कर पलायन को मजबूर कर दिया है। अब राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के साढे़ पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को भय मुक्त करने के साथ किये जा रहे कार्यों का परिणाम है कि आज राज्य ने गाजियाबाद से गाजीपुर तक अपराधी व बदमाश या तो जेल में बंद है या उत्तर प्रदेश से पलायन को मजबूर हो गए है। योगी राज में प्रदेश में स्थापित ‘‘कानून का शासन‘‘ बयानवीर नेताओं को सुहा नहीं रहा है।
mail us your news : uttampukarnews@gmail.com
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि जिनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश की पहचान देश में अपराध की राजधानी के रूप में बन गयी थी। जिनके शासनकाल में सत्ताधारी दल के नेताओं के बंगले व कार्यालय दुर्दांत अपराधियों की शरणस्थली बन गए थे। जिनके शासनकाल में आंतकी घटनों में लिप्त अपराधियों को छुड़ाने की नाकाम कोशिशें होती थी। जिनके शासनकाल में दंगाईयों पर पुष्पवर्षा होती थी। वे लोग आज राज्य की कानून व्यवस्था पर किस मुंह से सवाल उठा रहे है?
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बिना भेदभाव अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। राज्य में अपराधी या जेल में है या प्रदेश से पलायन कर रहे है। प्रदेश में किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की छूट नहीं है।




