जालौन जनपद के कालपी में रेलवे के मंडल महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण ,,, मीडिया से कही ये बात

रेलवे स्टेशन पर चल रहे दोहरीकरण के कार्य व पुल का लिया जायजा

(ब्यूरो रिपोर्ट)

(जालौन)। यूपी के जालौन जनपद के कालपी में मण्डल महाप्रबंधक रेलवे आशुतोष कुमार ने शनिवार को नगर के रेलवे लाइन दोहरी करण का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने विशेषज्ञों की टीम के साथ रेलवे लाइन दोहरी करण के ककार्य को परखने के लिये रेलवे प्लेटफार्म से यमुना ब्रिज तक निरीक्षण किया। वहीं इसके बाद उन्होंने रेलवे द्वारा बनवाये गये नये पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि नवम्बर माह में ही रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य उसरगांव से लेकर चौरा तक पूरा कर लिया जायेगा और माह के अंत में इसका ट्रायल भी किया होगा। सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव के बारे में उन्होंने बताया कि यदि जनप्रतिनिधि इस मांग को करें तो वह इसे आगे भेजकर पहल करेगें। इस मौके बरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी देवानंद यादव, सी.डी.एस.टी. गोयल, जी.आर.पी.एफ. प्रभारी निरीक्षक उरई अभिषेक कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

दोहरीकरण से यात्री सुविधाओं में होगा इजाफा

मण्डल महाप्रबंधक रेलवे आशुतोष कुमार ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि झांसी से भीमसेन तक रेल दोहरीकरण कार्य चल रहा है और इसमें काम अंतिम चरण में है। इसमें चार ब्लॉक सेक्शन अभी रह गए हैं जिसमें दो ब्लॉक सेक्शन कालपी से उसरगांव व कालपी से चौरा हैं। इसका रेल आयुक्त द्वारा अभी निरीक्षण किया जाना है। मलासा से झांसी तक रेल दोहरीकरण जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। इसी क्रम में उसरगांव, कालपी व चौरा का जो काम है उसकी प्रगति का जायजा लिया गया है। काम सुचारू रूप से चल रहा है, अपने समय से इसका निरीक्षण करा कर इसकी कमिश्निंग करा दी जाएगी। रेल दोहरीकरण से यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि यात्री रेल फाटकों में मूलभूत सुविधाओं में कमी थी, जिसके बाद उसमें बिजली और पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Leave a Comment