जालौन में 5 अक्टूबर से होगा रामलीला का आगाज,,ये होगा खास

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में पांच अक्टूबर से रामलीला का भवन में नगर प्राचीन रामलीला महोत्सव के 178वें मंचन का आगाज होगा। 17 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ श्रीगणेश पूजन से होगा। जबकि समापन 21 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक से होगा।
नगर की ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला के 178वें मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच अक्टूबर को 17 दिवसीय रामलीला मंचन की शुरूआत गणेश पूजन के साथ होगी। श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि रामलीला मंचन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्दे आदि लगाने का कार्य चल रहा है। समिति के मंत्री पवन चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार 10 अक्टूबर को धनुष यज्ञ की लीला आकर्षण का केंद्र होगी। जिसमें परशुराम लक्ष्मण संवाद विशेष आकर्षण में होंगे। 11 अक्टूबर को दिन में राम कलेवा का आयोजन श्रीरामलीला भवन पर होगा। 13 अक्टूबर को श्रीराम केवट संवाद व श्रीराम भरत मिलाप की लीला का मंचन नगर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब पर शाम तीन बजे से होगा। 18 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति व कालनेमि की माया का मंचन होगा। 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे से दशहरा मेला व रावण वध की लीला का मंचन श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड पर किया जाएगा। समापन 21 अक्टूबर को श्रीराम भरत मिलाप व राज्याभिषेक के साथ होगा। रामलीला के मंचन में राम की भूमिका में मनोज तिवारी, जानकीजी रामदूत तिवारी, लक्ष्मणजी सीपू पाराशर व कमलेश अटल, हनुमानजी रविंद्र शुक्ला, परशुराम कपिल तिवारी, दशानन प्रहलाद यादव के अलावा प्रयागगुरू, रमेश दुबे, रामभूषण उदैनियां, सुरेश पाराशर, भानू शर्मा, राजकुमार आचार्य, श्याम जादौन, सिद्धार्थ पोरवाल, प्रिंस उर्फ डुग्गू चतुर्वेदी स्त्री भूमिका में तितली रानी, रिंकू पायल, रामकुमार, रामदूत तिवारी रहेंगे। नृत्यकार तितली रानी, रिंकू पायल एवं हास्य कलाकार के रूप में पंचम दीवाना लोगों को गुदगुदाएंगे। रामलीला का निर्देशन पंडित प्रयाग गुरू के हाथों में होगा। वहीं, संचालन राजकुमार मिझौना करेंगे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105